दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' (Chamkila) के प्रमोशन के लिए द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा पर शो पहुंचे थे। चमकीला नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को स्ट्रीम हो गई है। फिल्म की कहानी अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है। दिलजीत ने फिल्म में पंजाबी सिंगर और परफॉर्मर अमरसिंह चमकीला के कैरेक्टर को प्ले किया है। शो पर इम्तियाज अली दिलजीत और परिणीति के साथ पहुंचे थे। कपिल के शो पर इम्तियाज ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
Diljit Dosanjh and Shah Rukh Khan (credit Pic: Instagram)
इम्तियाज ने शो पर बताया कि शाहरुख खान ने उनसे कहा था कि दिलजीत बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। इस पर खुद सिंगर को भी यकीन नहीं हुआ। उन्होंने मजाक में कहा कि शाहरुख पाजी ने कुछ ड्रिंक्स टिका कर बोला होगा।
शाहरुख ने दिलजीत को बताया बेस्ट एक्टर
वहीं, इम्तियाज ने कहा कि जब मैं इस फिल्म के लिए दिलजीत को अप्रोच कर रहा था तो मुझे लगा इन्होंने मना कर दिया तो फिल्म कभी बन नहीं पाएगी। दोनों ही बहुत मेहनती हैं। परिणीति भी इस फिल्म के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने को तैयार थी। दिलजीत और परिणीति दोनों पंजाब से हैं। दोनों ही सिंगर और एक्टर्स है। मुझे इसलिए लगता है कि इससे बेस्ट कास्ट नहीं हो सकती थी।
क्या है चमकीला की कहानी
पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है 'चमकीला'। फिल्म में दिलजीत ने अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया है। वहीं, परिणीति ने अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर का रोल प्ले किया है। अमर सिंह को पहले उसके गानों से एक तरफ सफलता मिलती है तो दूसरी तरफ आलोचना भी होती है। इसके इर्दगिर्द फिल्म की कहानी है।
