Dhurandhar OTT Release: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म धुरंधर का ट्रेलर सामने आया था, जिसे देखकर सभी लोग गदगद हो गए थे। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। लोगों का ये मानना है कि धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही मोटी कमाई करने वाली है। इस बीच फिल्म धुरंधर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म कब और कहां ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
pic credit- dhurandhar film
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी धुरंधर
रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म रियल लाइफ इवेंट्स से इंस्पायर्ड है। फिल्म धुरंधर में आपको जासूसी, एक्शन और इमोशन सबकुछ देखने को मिलेगा। फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर्स से ही कन्फर्म हो गया है कि थिएट्रिकल रन के बाद धुरंधर नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओटीटी रिलीज 30 जनवरी 2026 को होगी, यानी थिएटर रन के 45-60 दिनों बाद। हालांकि मेकर्स ने अभी आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन ओटीटी प्ले और बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट ने इस बात पर मुहर लगाई है।
शहीद मेजर मोहित शर्मा पर आधारित है मूवी?
बताते चलें कि बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह शहीद मेजर मोहित शर्मा का रोल निभा रहे हैं। इसे लेकर काफी विवाद भी हो गया था। हालांकि डायरेक्टर ने ये साफ किया था कि ये फिल्म शहीद मेजर मोहित शर्मा पर नहीं बेस्ड है। उन्होंने कहा, 'हमारी फिल्म मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित नहीं है। अगर कभी बायोपिक बनाएंगे तो परिवार की सहमति से ही।' मालूम हो कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर कई दावे किए जा रहा है। जानकारों का ये मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी और कई रिकॉर्ड्स तोड़ देगी।
