Deepika Padukone Is Not A Part Of The White Lotus Season 4: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग से न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी जबरदस्त जगह बनाई है। दीपिका पादुकोण को लेकर खबर आ रही थी कि वह जल्द ही 'द व्हाइट लोटस सीजन 4' में नजर आएंगी। लेकिन 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी' के बाद अब ये प्रोजेक्ट भी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के हाथ से निकल गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की एक 'ना' की वजह से उनके हाथ से इतना बड़ा प्रोजेक्ट चला गया। इस बात की जानकारी सीरीज और एक्ट्रेस से जुड़े सूत्र ने दी है।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार
यह भी पढ़ें: BAFTA में झिलमिलाता गाउन पहन आलिया भट्ट ने की नमस्ते, देखें किस बात से दुनिया का दिल जीत रही बॉलीवुड की 'रानी'
बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 'द व्हाइट लोटस सीजन 4' के लिए ऑडिशन देने से साफ इंकार कर दिया था। ऐसे में मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने में जरा भी देर नहीं लगाई। 'द वैराइटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द व्हाइट लोटस सीजन 4' के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया था, साथ ही एक्ट्रेस से ऑडिशन के लिए भी कहा था। सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "द व्हाइट लोटस' की कास्टिंग प्रक्रिया के लिए ऑडिशन बहुत जरूरी हिस्सा है। मेकर्स कलाकारों को साइन करने से पहले उनका ऑडिशन लेना चाहते थे। लेकिन दीपिका पादुकोण ऑडिशन नहीं देना चाहती थीं और इसी वजह से उनके हाथ से 'द व्हाइट लोटस' का अवसर निकल गया।"
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'द व्हाइट लोटस' के मेकर्स दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को सीरीज में कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने एक्ट्रेस को सीजन 3 के लिए भी अप्रोच किया था, लेकिन उस वक्त दीपिका पादुोकण प्रेग्नेंट थीं, जिसकी वजह से उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया था। वहीं अगर दीपिका पादुकोण 'द व्हाइट लोटस 4' में नजर आतीं तो ये हॉलीवुड में उनकी जबरदस्त वापसी होती। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका पादुकोण का करियर यहां से क्या नया मोड़ लेगा।
