Danube Properties Filmfare OTT Awards 2024: 10 अवॉर्ड्स के साथ दिलजीत 'चमकीला' के नाम रही शाम, 'हीरामंडी' ने भी झोली भरकर बटोरे अवॉर्ड

Danube Properties Filmfare OTT Awards 2024: इस साल के मोस्ट अवेटेड डेन्यूब प्रॉपर्टीज फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 (Filmfare OTT Awards) को 1 दिसंबर के दिल बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया है। देर रात तक चले इस अवॉर्ड फंक्शन में मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां नजर आई हैं। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

नेशनल, 1 दिसंबर 2024: भारतीय ओटीटी जगत के बेहतरीन टैलेंट को सेलिब्रेट करने के लिए फिल्मफेयर ने 1 दिसंबर, 2024 को डेन्यूब प्रॉपर्टीज फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया है। इस इवेंट में ओरिजनल वेब सीरीज और फिल्मों में को सराहा गया है। द रेलवे मेन ने बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड जीता, जबकि अमर सिंह चमकिला को बेस्ट फिल्म, वेब ओरिजिनल का अवॉर्ड दिया गया। कॉमेडी में 'मामला लीगल है' को बेस्ट कॉमेडी सीरीज का अवॉर्ड मिला है।

Filmfare OTT Awards 2024, Check Full Winners list and Highlights here

Filmfare OTT Awards 2024, Check Full Winners list and Highlights here

डेन्यूब प्रॉपर्टीज फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 में एक्टिंग, निर्देशन, कहानी और टेक्निकल टैलेंट से जुड़े 50 अवॉर्ड्स दिए गए हैं। एक्टिंग में, राजकुमार राव ने गन्स एंड गुलाब्स के लिए बेस्ट एक्टर, सीरीज (पुरुष): कॉमेडी के लिए अवॉर्ड जीता। करीना कपूर खान ने जाने जान में अपने दमदार किरदार से सबको इंप्रेस कर दिया और बेस्ट एक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म (महिला) का खिताब हासिल किया। वेदांग रैना को द आर्चीज के लिए बेस्ट डेब्यू पुरुष फिल्म का अवॉर्ड मिला, जो उनके करियर की एक बेहतरीन शुरुआत थी। इस बीच, मनीषा कोइराला को हीरामंडी के लिए बेस्ट एक्टर, सीरीज (महिला): ड्रामा का अवॉर्ड मिला है।

End of Feed