Daaku Maharaaj 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, नंदमुरी बालकृष्ण का एक्शन मचाएगा धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 4, 2025, 03:02 PM IST

Daaku Maharaaj OTT release date: साउथ के जाने-माने स्टार नंदामुरी बालकृष्ण और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की फिल्म 'डाकू महाराज' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर गदर काटने आ रही है। ये फिल्म 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

Daaku Maharaaj OTT Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की लीड रोल वाली फिल्म 'डाकू महाराज' 12 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर काफी लोगों का प्यार मिला। अब नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की फिल्म बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जिसको लेकर सारी जानकारी सामने आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की फिल्म 'डाकू महाराज' कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

Daaku Maharaaj OTT release date

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'डाकू महाराज'

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल, उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण की धांसू एक्शन फिल्म 'डाकू महाराज (Daaku Maharaaj)' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं। फिल्म 'डाकू महाराज' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई हैं। एक वायरल हो रहे ट्वीट के मुताबिक फिल्म 'डाकू महाराज' 9 फरवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की फिल्म 'डाकू महाराज' की ओटीटी रिलीज डेट आने के बाद अब फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक नेटफ्लिक्स या फिल्म 'डाकू महाराज' के मेकर्स ने ओटीटी रिलीज डेट का कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

End of Feed