Border 2 OTT Release: इस दिन घर बैठकर देख पाएंगे सनी देओल की 'बॉर्डर 2', जानिए स्ट्रीमिंग डेट

Border 2 OTT Release: सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया है। दुनिया भर में तहलका मचाने के बाद अब मेकर्स ने इस मूवी को 20 मार्च के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय ले लिया है।

Border 2 OTT Release: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को मेकर्स ने 23 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश किया था। इस मूवी को लेकर दर्शकों के अंदर अलग ही हाइप देखने को मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि सनी देओल की वॉर ड्रामा साल 2026 में रिलीज हुई अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस मूवी को रिलीज हुई 2 महीने होने वाले हैं। ऐसे में दर्शकों को 'बॉर्डर 2' की ओटीटी रिलीज का इंतजार है। तो चलिए देखते हैं मेकर्स इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन रिलीज करने जा रहे हैं।

Border 2

Pic Credit: Instagram

इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन देख पाएंगे सनी पाजी की 'बॉर्डर 2'

जे. पी. दत्ता की 1997 में बनी फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल यानी 'बॉर्डर 2' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म आखिरकार 20 मार्च 2026 को एक लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है। दर्शक अब घर बैठकर फैमिली के साथ इस वॉर ड्रामा को ऑनलाइन देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। (इसे भी पढ़ें: Sarkar 4: अमिताभ-अभिषेक की फिल्म में हुई वापसी, राम गोपाल वर्मा ने किया कन्फर्म)

End of Feed