Bigg Boss OTT 4 New Host: रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हाल ही में सीजन 18 खत्म हुआ। पिछले सीजन के विनर करण वीर मेहरा थे जो चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ इनाम राशि भी घर ले गए। शो खत्म होने के बाद हर कोई इसके ओटीटी सीजन को लेकर इंतजार कर रहा है। बिग बॉस ओटीटी के अब तक तीन सीजन बीत चुके हैं। इस बीच 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 4' को लेकर उड़ती-उड़ती खबरें सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो को इस बार सलमान खान और अनिल कपूर नहीं बल्कि बॉलीवुड दुनिया का एक मशहूर डायरेक्टर होस्ट कर सकता है।
जल्द ही लोगों की डिजिटल स्क्रीन्स पर 'बिग बॉस ओटीटी' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर सकता है। इस बीच रुमर्स सामने आए हैं कि मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 4' (Bigg Boss OTT 4) को होस्ट करने की भागडोर एक बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर को दी है। यह और कोई नहीं बल्कि रोहित शेट्टी है जो शो 'खतरों के खिलाड़ी' को काफी समय से होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। सीजन 1 करण जौहर, सीजन 2 सलमान खान और सीजन 3 को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। पिछला सीजन हिट रहा था जिसकी विनर सना मकबुल थीं।
हालांकि बता दें अभी तक मेकर्स और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। बिग बॉस के होस्ट के तौर पर रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की क्लास कैसे लगाएंगे ये देखना काफी दिलचस्प होगा। जानकारी के लिए बता दें अभी तक शो की घोषणा नहीं हुई है और ना ही रिलीज डेट सामने आई है। फैंस बेसब्री से शो के चौथे सीजन को लेकर उत्साहित है। रोहित शेट्टी का नाम आते ही फैंस मेकर्स को सलमान खान का नाम सजेस्ट कर रहे हैं।
