Bigg Boss Ott 3: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 की धमाकेदार शुरूआत हो गई है। शो में अनिल के धमाकेदार अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो की पहली कंटेस्टेंट वड़ा पाव गर्ल की एंट्री हो गई है। चंद्रिका के बाद घर में रणवीर शौर ने एंट्री ली है। एक्टर ने बताया कि उन्हें हर साल इस शो के लिए ऑफर आता था। इस बार मैंने एक्सेप्ट कर लिया क्योंकि मैं तो इंडस्ट्री का सबसे वेल्ला एक्टर हूं। एक्टर ने शो पर आने के पीछे की वजह भी बताई।
Ranvir Shorey (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Priyanka Chahar Choudhary के हाथ लगी फिल्म, दिव्या खोसला की 'हीरो-हीरोइन' में करेंगी काम
रणवीर ने सबसे पहले अनिल कपूर को लीजेंड कहा। उन्होंने अपने मस्ती भरे अदांज से दर्शकों को एंटरटेन किया। एक्टर ने कहा कि यहां पर लोग आकर आलू- टमाटर के लिए लड़ते हैं। ये तो मैं पहले भी कर चुका हूं जब बाकी लोगों के साथ रहता था। एक्टर ने बताया कि उन्होंने इस बार शो को इसलिए एक्सेप्ट कर लिया क्योंकि मेरे पास काम नहीं था।
अनिल कपूर के शो में हुई रणवीर शौरी की एंट्री
एक्टर ने बताया कि इस बार जब मेरे बेटा अपनी मां के साथ अमेरिका जा रहा था तो मेरे पास कुछ भी नहीं था। अनिल ने पूछा कि आपको घर में सबसे ज्यादा किसकी याद आएगी। एक्टर ने कहा मुझे अपनी फोन की याद आएगी। घर के अंदर रणवीर का क्या अंदाज होगा ये देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। शो में रणवीर के साथ शो में चंद्रिका दीक्षित, सना मुकबूल, शिवानी कुमारी, लव कटारिया, अरमान मलिक समेत कई बड़े चेहरे हिस्सा लेने वाले हैं।
