वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 में कदम रखते ही बुरी तरह ट्रोल हुईं शिवानी कुमारी, अंदाज देख लोग बोले- ये नहीं झेली जाएगी...

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Troll Badly After Her Entry: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है, जिसमें चंद्रिका दीक्षित से लेकर रणवीर शौरी तक का नाम शामिल है। लेकिन शो में कदम रखने वाली शिवानी कुमारी अपने अंदाज को लेकर बहुत बुरी तरह ट्रोल हो गईं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी' की शिवानी कुमारी हुईं ट्रोल

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Troll Badly After Her Entry: जियो सिनेमा प्रीमियम पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज हो चुका है। शो में अनिल कपूर ने बेहद धमाकेदार अंदाज में एंट्री की। वहीं अभी तक 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कई सितारों की एंट्री भी हो चुकी है, जिसमें दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित, एक्टर रणवीर शौरी, सना मकबूल, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी और लव कटारिया जैसे लोग शामिल हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में एंट्री करते ही शिवानी कुमारी बुरी तरह ट्रोल हो गईं। लोगों ने उन्हें न केवल 'क्रिंज' कहा, बल्कि 'मनीषा रानी की कॉपी' भी बताया।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने खुद को गांव की मिट्टी से जुड़ा बताया। यहां तक कि वह अपने साथ गांव की मिट्टी भी लेकर आईं। उन्होंने सरेआम कह दिया कि उन्हें अंग्रेजी में बात करने वाले बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। इतना ही नहीं, शिवानी कुमारी अपने गांव की भाषा में ही शो पर बात करती नजर आईं। हालांकि उनका ये अंदाज लोगों को बहुत दिखावटी लगा। ऐसे में दर्शकों ने शिवानी कुमारी को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) को लेकर एक यूजर ने लिखा, "ये मैंने क्या देख लिया। मनीषा से भी बड़ी कैरेक्टर आ गई ये तो। मैं तो वड़ा पाव गर्ल को बिना किसी कारण के ट्रोल कर रहा था। इसकी एक्टिंग तो उसके सामने कुछ भी नहीं है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये तो मनीषा रानी से भी बड़ी क्रिंज कैरेक्टर है यार। ये लड़की की वह से टीआरपी पक्का गिरेगी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये किस तरह की ओवरएक्टिंग है यार। सीजन दर सीजन बिग बॉस की क्रिंज चीजें बढ़ती जा रही हैं। मनीषा की तरह एक और कंटेस्टेंट।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article