Bhuvan Bam New Project: फेमस यूट्यूबर भुवन बाम (Bhuvan Bam) इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ताजा खबर' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 'ताजा खबर' के पहले सीजन के धमाल मचाने के बाद अब भुवन बम इस सीरीज के दूसरे सीजन से लोगों का दिल जीतने के तैयारी कर रहे हैं। इसकी शुरुआत भुवन बम ने 'ताजा खबर 2' के टीजर से कर दी है। 'ताजा खबर 2' को लेकर भी कई अपडेट सामने आए थे। अब इन सब के बाद भुवन बाम का नाम एक और प्रोजेक्ट के साथ जुड़ रहा है। इस प्रोजेक्ट में भुवन बाम के साथ 90 के दशक की एक्ट्रेस भी नजर आने वाली है।
भुवन बाम के हाथ लगा एक प्रोजेक्ट
एक्टर भुवन बाम का नाम 'ताजा खबर 2' के बाद एक और प्रोजेक्ट से जुड़ रहा है। भुवन बाम पहली बार अपने प्रोडक्शन हाउस के बाहर काम करने जा रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक भुवन बाम के इस प्रोजेक्ट में भी मर्डर मिस्ट्री देखन को मिलने वाली है। साथ ही साथ रिपोर्ट में बताया गया है कि भुवन बाम के साथ इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड की 90 के दशक की एक्ट्रेस भी नजर आने वाली हैं। लेकिन अभी तक एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। भुवन बाम के नए प्रोजेक्ट की खबर सुन फैंस खुशी से झूम उठे। आपको बताते चले कि अभी तक भुवन बाम ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
'ताजा खबर 2' के टीजर ने जीत लिया था दिल
भुवन बाम की अपकमिंग वेब सीरीज 'ताजा खबर 2' के टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया था। सीरीज का ये टीजर इमोशन के भरा हुआ था। भुवन बाम की ये वेब सीरीज 'ताजा खबर 2' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
