Armaan Malik Second Wife Kritika Malik Planning To Give Birth To Twins: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वे अपने पूरे परिवार के साथ व्लॉग साझा कर फैंस से जुड़े रहते हैं। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने इसी साल एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने रूद्रा रखा। वहीं अब उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक (Kritika Malik) के भी मांग बनने की अफवाहें सामने आ रही थीं, जिसे लेकर अब उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में चुप्पी तोड़ी है। इतना ही नहीं, कृतिका मलिक ने अब जुड़वा बच्चों की मां बनने की इच्छा जाहिर की है, साथ ही इसके लिए रास्ता भी ढूंढ निकाला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Armaan Malik ने दी पायल मलिक को तलाक की धमकी, बीवी के लुक्स का भी उड़ाया मजाक; अब पिट रही है भद
जुड़वा बच्चों की मां बनना चाहती हैं कृतिका मलिक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
कृतिका मलिक बनेंगी जुड़वा बच्चों की मां?
कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने इस बारे में आगे कहा, "भविष्य में अगर मुझे इस बारे में कुछ करना होगा तो मैं आईवीएफ की तरफ जाऊंगी। मैं चाहती हूं कि आईवीएफ कराऊं।" उन्होंने पायल मलिक से बात करते हुए कहा कि तुझे भी सबकुछ इस बारे में मालूम है तो तू भी मुझे बता ही देगी।
