Alok Pandey On KK Menon: आलोक पांडे ने बताया के के मेनन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस, तापसी के साथ हसीन दिलरुबा 2 में भी आएंगे नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2024, 10:25 AM IST

Alok Pandey On KK Menon: आलोक पांडे ने बाटला हाउस, प्रेम रतन धन पायो और लखनऊ सेंट्रल जैसी फिल्में मिली हैं। इसके अलावा बंबई मेरी जान सीरीज से उन्हें दर्शकों का भी खुूब प्यार मिला है। वह इस सीरीज में के के मेनन के साथ नजर आ चुके हैं। आप पढ़िए उनसे बातचीत का अंश।

Alok Pandey On KK Menon: आलोक पांडे ने बीते 10 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में अपनेे अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। आलोक के करियर में एस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, प्रेम रतन धन पायो और लखनऊ सेंट्रल जैसी फिल्में भी शामिल हैं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ वह धोनी में नजर आए थे। वह अपने काम से सुर्खियों में छाए हुए हैं। आलोक उत्तर प्रदेश से हैं, वह भारतेंदु नाट्य अकादमी और सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट कलकत्ता से भी एक्टिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। हाल ही में आई सीरीज बंबई मेरी जान में उनके काम को खूब सराहा गया। इसमें उन्होंने केके मेनन के साले का किरदार निभाया था। उन्होंने केके मेनन के साथ काम करने का और उनसे सीखने का किस्सा शेयर किया है। पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की यह रिपोर्ट।

Alok Pandey On KK Menon

आलोक ने केके मेनन के साथ काम करने के अनुभव लेकर कहा कि जो भी थिएटर का कलाकार फिल्म में अभिनय करना चाहता है वह दो व्यक्तियों के साथ काम करना चाहता है। अफसोस यह है कि अब उनमें से एक इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। दूसरे हैं केके सर, उनके साथा मुझे काम करने की दिली तमन्ना थी। मुझे यह मौका भी मिला एक नहीं दो बार मिला। मैं केके सर के साथ स्पेशल ऑप्स सीरीज में काम कर चुका था। इसके बाद मेरे खाते में बंबई मेरी जान आई। उनके साथ काम करना मतलब अपने अभिनय की टेक्निक में बारीकी से मेहनत करने जैसे होता है। वह अपने को-एक्टर को खूब स्पेस देते हैं और उनकी मदद भी करते हैं। उनके साथ काम करने का एक अलग अनुभव रहता है। केके सर से मुझे बहुत सीखने को भी मिलता है। आलोक अब अलग-अलग किरदार को भी एक्सप्लोर कर रहे हैं। वह अब गंभीर किरदारों के साथ-साथ कॉमेडी भी करते नजर आएंगे।

End of Feed