Alliance: अली गोनी बने पहले फाइनलिस्ट, Ace Task किया अपने नाम

Aly Goni Become First Finalist Of Alliance: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस शो के फिनाले में अली गोनी ने अपनी जगह बनाई है।

Aly Goni Become First Finalist Of Alliance: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अलायंस' का हर एपिसोड दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। 'अलायंस' में रहते हुए कंटेस्टेंट्स ने लाइमलाइट भी खूब लूटी है। चाहे फिर वो कुशाल टंडन हों या वंशज सिंह। धीरे-धीरे कुणाल खेमू का 'अलायंस' (Alliance) फिनाले की ओर बढ़ रहा है। वहीं कंटेस्टेंट्स भी 'अलायंस' में अपनी जगह बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। लेकिन अब 'अलायंस' को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है। शो में 'एस टास्क' में जीत दर्ज करते हुए टीवी के पॉपुलर हैंडसम हंक ने 'अलायंस' के फिनाले में अपनी जबरदस्त जगह बना ली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Traitors 2 में गर्दा उड़ाएंगे ये कंटेस्टेंट्स, सामने आई लिस्ट

Alliance के पहले फाइनलिस्ट बने अली गोनी

Alliance के पहले फाइनलिस्ट बने अली गोनी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'अलायंस' (Alliance) में हर कंटेस्टेंट एक-दूजे को मात देकर आगे निकलने की फिराक में है। लेकिन इन सबके बीच टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने 'अलायंस' के फिनाले में सबसे पहले अपनी जगह कायम कर ली है। दरअसल, 'अलायंस' में अली गोनी नए 'एस ऑफ अलायंस' बने हैं। शो के मुताबिक, जो कंटेस्टेंट एस टास्क में जीत दर्ज करता, उसे खुद को एलिमिनेशन से बचाने की इम्यूनिटी मिलती। ऐसे में अली गोनी ने जीत दर्ज कर खुद को एविक्शन से सुरक्षित कर लिया है। इस इम्यूनिटी के साथ ही अली गोनी ने 'अलायंस' के फिनाले में भी अपनी जगह कायम कर ली है। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: "भाड़े का बॉयफ्रेंड...", Yogesh Rawat-Shreya Kalra में हुई भयंकर लड़ाई, Rishabh Jaiswal को भी घसीटा

    End of Feed