Ae Watan Mere Watan: आजादी का किस्सा सुनाने आ रही हैं Sara Ali Khan, इस दिन रिलीज होगी 'ए वतन मेरे वतन'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 13, 2024, 02:21 PM IST

Ae Watan Mere Watan Release Date: सारा अली खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ऐ वतन मेरे वतन की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म में सारा लीड रोल में हैं। वर्ल्ड रेडियो डे पर करण जौहर ने फिल्म की छोटी सी झलक शेयर की हैं। आइए जानते हैं कब और कहां फिल्म देख सकते हैं।

Ae Watan Mere Watan Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' की रिलीज डेट सामने आ गई है। फैंस इस फिल्म के रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वर्ल्ड रेडियो डे पर करण जौहर (Karan Johar) ने फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म में एक्ट्रेस उषा मेहता का रोल निभा रही हैं जिन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थीं।

End of Feed