यंग एक्ट्रेसेस संग ऑनस्क्रीन रोमांस करने पर सलमान-आमिर ने दिया रिएक्शन, बोले 'यह केवल स्क्रिप्ट के मुताबिक...'

Aamir-Salman on Romancing Young Actresses: 90 के दशक की बोल्ड और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मुच विद काजोल एंड ट्विंकल' (Two Much with Kajol & Twinkle) में सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) ने शिरकत की। इस दौरान दोनों एक्टर्स ने यंग एक्ट्रेस को मूवीज में ऑनस्क्रीन रोमांस करने पर अपना रिएक्शन दिया।

Aamir-Salman on Romancing Young Actresses: सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप एक्टर्स में से एक हैं। सलमान और आमिर एक-दूसरे के काफी क्लोज भी हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में खूब पसंद की गई थी। हाल ही में आमिर खान और सलमान खान को एक-साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मुच विद काजोल एंड ट्विंकल' (Two Much with Kajol & Twinkle) में शिरकत करते हुए देखा गया था। इस शो में दोनों ने कई बातों पर चर्चा की। इस दौरान जब सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) से पूछा गया कि 50-55 की उम्र में भी एक्टर्स यंग एक्ट्रेसेस के साथ ऑनस्क्रीन मूवीज में रोमांस करते हैं। इस सवाल पर सलमान-आमिर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Salman Khan and Aamir Khan

Image Source: IMDb

टू मच पर हुई चर्चा में आमिर खान ने कहा, 'जब हीरो अपनी से छोटी उम्र की वुमन के साथ रोमांस करता है तो इसे मैजिक कहते हैं लेकिन जब बड़ी उम्र की हीरोइन को हीरो के साथ रोमांस करते हुए देखा जाता है तो उस केमिस्ट्री को बोल्ड कहते हैं। मैं जब भी कोई मूवी करता हूं तो कास्टिंग उसकी रिक्वायरमेंट्स के हिसाब से होती है। कभी-कभी स्क्रिप्ट के हिसाब से ऐसी डिमांड होती है तो दो एक्टर्स के बीच उम्र का फासला रहे। मेरे लिए यह फिल्म की कहानी पर डिपेंड करता है।'

End of Feed