Ved Box Office Record: रितेश देशमुख की वेड ने 5वें दिन चटाई लयभारी को धूल, देखें आंकड़े

Ved beats lai bhaari: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की वेड (Ved) ने 5 दिनों में अपने खाते में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ लिए हैं। फिल्म वेड से पहले रितेश देशमुख ने लयभारी (Lai Bhaari) नाम की मराठी मूवी रिलीज की थी, जिसने सिनेमाघरों में 5 दिनों में 14 करोड़ का कारोबार किया था।

Ved beats lai bhaari: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की नई फिल्म वेड (Ved) सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है। फिल्म वेड ने सिनेमाघरों में 5 दिनों का सफल पूरा कर लिया है। इन 5 दिनों में फिल्म वेड ने अपने खाते में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ लिए हैं। वेड जिस तरह से सिनेमाघरों में कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह जल्द ही रितेश देशमुख की सबसे सफल मराठी मूवी बन जाएगी। वेड से पहले रितेश देशमुख की लयभारी (Lai Bhaari) मराठी सिनेमाघरों में धमाल मचा चुकी है, जिसकी कुल कमाई 30 करोड़ रुपये से ज्यादा रही थी।

Ved Box Office Record: रितेश देशमुख की वेड ने 5वें दिन चटाई लयभारी को धूल, देखें आंकड़े

Ved Box Office Record: रितेश देशमुख की वेड ने 5वें दिन चटाई लयभारी को धूल, देखें आंकड़े

वेड ने 5 दिनों में ही चटाई लयभारी को धूल

रितेश देशमुख की वेड ने 5 दिनों में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा अपने खाते में जोड़ लिए हैं, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने वेड को सुपरहिट का खिताब दे दिया है लेकिन यह अभी भी लयभारी की कुल कमाई पार करने से काफी पीछे है। फिल्म लयभारी ने सिनेमाघरों में कुल मिलाकर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़े थे। फिल्म वेड जिस तरह से सिनेमाघरों में कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह आंकड़ा दूर की कौड़ी नहीं लग रहा है। अगर फिल्म लयभारी की 5 दिनों की कमाई की बात करें तो रितेश देशमुख की यह मूवी केवल 14 करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई थी। लयभारी और वेड के 5 दिनों के कलेक्शन की तुलना करें तो वेड आगे नजर आ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि वेड जल्द ही लयभारी की कुल कमाई पार कर जाएगी और रितेश की सबसे सफल मराठी मूवी का खिताब अपने नाम करेगी।

End of Feed