Top Hollywood Movies In Indian Box Ofiice: 'अवतार 2' ही नहीं हॉलीवुड की इन फिल्मों ने भी भारत में की बंपर कमाई

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 03:34 PM IST

Top Hollywood Movies In Indian Box Ofiice: 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' यानी 'अवतार 2' रिलीज के बाद से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर भारत में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया था। फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर अब तक कई हॉलीवुड फिल्‍मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। आइये जानते हैं कि भारत में अब तक सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्‍में कौन सी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म में है एवेंजर्स: एंडगेम
  • सबसे ज्‍यादा कमाने वाली फिल्‍मों में मारवल की मूवी सबसे ज्‍यादा
  • अवतार 2 मूवी तोड़ सकती है अब तक के सभी फिल्‍मों के रिकार्ड

Top Hollywood Movies In Indian Box Ofiice: पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड मूवी भारतीय दर्शकों के बीच गहरा पैठ बना रही हैं। खासकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मारवल की फिल्में धमाल मचा रही हैं। भारतीय दर्शकों के बीच बढ़ती इस दिवानगी को भुनाने के लिए हॉलीवुड फिल्म निर्माता भी अब अपनी मूवीज को इंग्लिश से हिंदी में डब करवाते है। भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग और सबसे ज्‍यादा कमाई का रिकॉर्ड अभी 'एवेंजर्स एंडगेम' के नाम दर्ज है। हालांकि जल्‍द ही अब 'अवतार- द वे ऑफ वाटर' बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'अवतार 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं कि अभी तक भारत में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली टॉप 10 हॉलीवुड की फिल्‍में कौन-कौन सी हैं।

Hollywood Movies.

भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर हॉलीवुड की इन टॉप 10 फिल्‍मों ने मचाया धमाल

1. एवेंजर्स: एंडगेम

वर्ष 2019 में आई फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम भारत में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्‍म है। इस फिल्म ने भारत में 373 करोड़ रूपये कमाये थे। मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म ने दुनिया भर में 2.8 बिलियन डॉलर की जबरदस्त कमाई की थी।

End of Feed