2026 से ब्रिटेन में बनेंगी यशराज फिल्म्स की तीन बड़ी फ़िल्में, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मुंबई में की घोषणा

प्रधानमंत्री स्टार्मर दो दिवसीय व्यापारिक यात्रा पर भारत आए हैं ताकि दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत किया जा सके।

भारतीय सिनेमा की प्रमुख प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स (YRF) अब अपनी तीन बड़ी फिल्मों की शूटिंग 2026 से यूनाइटेड किंगडम (UK) में करेगी। इस घोषणा से ब्रिटेन में 3,000 से अधिक नई नौकरियां सृजित होंगी और अर्थव्यवस्था को करोड़ों पाउंड का फायदा होगा। यह ऐलान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मुंबई में किया।

YRF

अक्षय विधानी, सीईओ यश राज फिल्म्स और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्टार्मर ने मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो का दौरा किया। उनके साथ ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट, ब्रिटिश फिल्म कमीशन, पाइनवुड स्टूडियोज, एल्सट्री स्टूडियोज और सिविक स्टूडियोज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को यशराज स्टूडियो अपने भारत में 20 वर्ष पूरे कर रहा है।

End of Feed