धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने 2022 में अलग कर ली थीं राहें, JDJ 11 में किया था रोमांटिक कपल बनने का दिखावा!

Yuzvendra Chahal And Dhanashree Verma Separated Path In 2022: मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और 'झलक दिखला जा 11' फेम धनश्री वर्मा का बीते दिन तलाक हो गया। लेकिन अब बताया जा रहा है कि 2022 में ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं। इसका खुलासा दोनों की तलाक याचिका से हुआ है।

Yuzvendra Chahal And Dhanashree Verma Separated Path In 2022: मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और 'झलक दिखला जा 11' से फेम हासिल करने वाली धनश्री वर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बीते दिन धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक पर मुहर लग गई। खुद युजवेंद्र चहल के वकील ने इस बात की पुष्टि की है। यूं तो इनके अलग होने की खबरें पिछले साल से आनी शुरू हो गई थीं। धनश्री वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की सारी तस्वीरें तक हटा दी थीं। लेकिन हाल ही में खुलासा हुआ है कि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपनी राहें साल 2022 में ही अलग कर ली थीं। दोनों की तलाक याचिका से ये चौंकाने वाली बात सामने आई है।

End of Feed