Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame Hitesh Bhardwaj Approached For Sony TV Upcoming Show: टीवी के चर्चित एक्टर हितेश भारद्वाज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। हितेश भारद्वाज को आखिरी बार 'गुम है किसी के प्यार में' में देखा गया था, जहां उन्होंने रजत ठक्कर की भूमिका अदा की थी। हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) के इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि हितेश भारद्वाज को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच किया गया है और मेकर्स संग एक्टर की बातचीत जारी है। वहीं अब एक डेली सोप के लिए हितेश भारद्वाज का नाम फिर से सामने आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) को सोनी टीवी के अपकमिंग शो के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स उन्हें शो में कास्ट करने के लिए बेताब हैं। हितेश भारद्वाज से जुड़े सूत्रों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, "शो में हितेश भारद्वाज को कास्ट करने के लिए मेकर्स बहुत बेताब हैं। एक्टर को ये शो ऑफर भी किया जा चुका है, लेकिन देखते हैं कि मेकर्स संग ये बातें कहां तक जाती हैं।" बताया जा रहा है कि इस शो को एसवीएफ प्रोडक्शन्स के बैनर तले तैयार किया जाएगा, जिसने बंगाली भाषा में कई हिट शो दिये हैं।
हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) के साथ एसवीएफ प्रोडक्शन्स हिंदी भाषी इंडस्ट्री में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे। हालांकि अभी तक मामले पर हितेश भारद्वाज की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि हितेश भारद्वाज को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए भी अप्रोच किया गया था। शो को लेकर मेकर्स संग उनकी बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक हितेश ने इसपर कोई कमेंट नहीं किया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि हितेश भारद्वाज अपने करियर को नया रुख देने के लिए क्या चुनते हैं।
