Yuvika Chaudhary ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में की 'दूसरी शादी', प्रिंस नरुला बोले- मुझे किडनैप किया गया...

Yuvika Chaudhary Second Marriage With Prince Narula After Seven Years: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस युविका चौधरी ने प्रिंस नरुला संग सात फेरे लेने के सात साल बाद दूसरी शादी रचाई। हालांकि युविका चौधरी की ये शादी प्रिंस नरुला के साथ ही हुई है, जिससे जुड़ा व्लॉग भी कपल ने शेयर किया है।

Yuvika Chaudhary Second Marriage With Prince Narula After Seven Years: टीवी की दुनिया के चर्चित कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बेटी के जन्म के बाद युविका चौधरी और प्रिंस नरुला तलाक की अटकलों के कारण लाइमलाइट में आ गए थे। हालांकि युविका चौधरी ने अपने इंटरव्यू में साफ किया कि दोनों के बीच कोई मन-मुटाव नहीं था। प्रिंस नरुला जहां अपने काम में काफी व्यस्त थे तो वहीं युविका चौधरी अपनी बेटी के साथ थीं। खास बात तो यह है कि प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने एक बार फिर से शादी रचाकर तलाक जैसी खबरों का पूरी तरह से 'द एंड' कर दिया है। प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने बेटी के जन्म के सात महीने बाद रजिस्ट्रार के ऑफिस में अपनी शादी दर्ज कराई।

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने दोबारा रचाई शादी

End of Feed