Prince Narula और Nora Fatehi के लिंकअप रूमर्स पर Yuvika Chaudhary ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कोई परफेक्ट नहीं होता

Yuvika Chaudhary Breaks Silence On Link Up Rumors Of Prince Narula And Nora Fatehi: 'बिग बॉस 9' में प्रिंस नरुला और नोरा फतेही के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं। इस बात को लेकर अब युविका चौधरी ने सालों बाद चुप्पी तोड़ी है। युविका चौधरी ने मामले पर कहा कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता।

Yuvika Chaudhary Breaks Silence On Link Up Rumors Of Prince Narula And Nora Fatehi: टीवी और बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला ने साल 2018 में शादी रचाई थी। लेकिन उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत 'बिग बॉस 9' से हुई थी। सलमान खान के शो में प्रिंस नरुला और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) की मुलाकात हुई, जहां से दोनों का रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ। हालांकि युविका चौधरी की गैर-मौजूदगी में प्रिंस नरुला की नजदीकियां नोरा फतेही से भी बढ़ते हुए देखी गई थीं। यहां तक कि प्रिंस ने नोरा फतेही को किस भी किया था। इन बातों को लेकर अब युविका चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रिंस नरुला और युविका के लिंकअप रूमर्स पर बयान दिया है।

युविका चौधरी ने प्रिंस नरुला और नोरा फतेही के लिंकअप पर दिया रिएक्शन

End of Feed