Yesha Rughani Engagement: टीवी इंडस्ट्री की फेमस हसीना येशा रूघानी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। येशा रूघानी बीते कई सालों से टीवी दुनिया में एक्टिव रहते हुए जनता के लिए बेहतरीन सीरियल दिए। फैंस येशा रूघानी की एक्टिंग को काफी पसंद भी करते हैं। अभी हाल ही में येशा रूघानी ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर डाली। जी हाँ, येशा रूघानी ने फैंस से चोरी छुपे सगाई की और बीते दिन सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर डाली। आखिर येशा के हमसफ़र कौन है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Instagram
ये भी पढ़ें: टीवी छोड़ अब ओटीटी की दुनिया में जलवा बिखेरेंगे ये कलाकार, 'Netflix' के बड़े प्रोजेक्ट्स से करेंगे डेब्यू
पोस्ट पर कमेंट करते हुए धीरज कपूर, आयुषी खुर्राना, अभिषेक कपूर, निहारिका चोकसी जैसे टीवी के कई बड़े स्टार्स ने येशा और नरिंदर को बधाई दी। बात करें नरिंदर सिंह तो पेशे से डायरेक्टर हैं और उन्होंने रब से है दुआ के अलावा तुम से तुम तक, जमाई नंबर 1 और सुमन इंदौरी जैसे शो को डायरेक्ट किया। वहीं येशा और नरिंदर ने सीरियल 'रब से है दुआ' में साथ काम किया था। ऐसा लग रहा है की दोनों की लव स्टोरी शायद इसी शो से शुरू हुई?
