Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Vineeti Rainta to Enter In Show: स्टार प्लस के चर्चित और हिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं जो फैंस को भी शो से बखूबी बांधे हुए हैं। जहां कुछ दिनों पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर खबर थी कि इसमें राज अनादकट की एंट्री होगी। तो वहीं अब एक और शख्स का नाम शो के लिए सामने आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में विनीत रैना की एंट्री होने वाली है, जो शो में अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में विनीत रैना (Vineet Raina) की एंट्री अभिरा और अरमान की जिंदगी को भी हिलाकर रख सकती है। हालांकि उनका किरदार अभी तक साफ नहीं हो पाया है। साथ ही मेकर्स और खुद एक्टर की ओर से भी मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।
बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर कहा जा रहा था कि शो में अभीर की वापसी होगी और उसका किरदार कोई और नहीं बल्कि राज अनादकट निभाएंगे। इससे इतर अपकमिंग ट्विस्ट की बात करें तो अभिरा अरमान से प्यार कर बैठेगी। लेकिन अपने पति को रूही के साथ पाकर उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। दूसरी ओर रूही, अभिरा को अरमान की जिंदगी से निकालने की पूरी-पूरी कोशिश करेगी। हालांकि ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वह अपने मकसद में कामयाब हो भी पाएगी या नहीं।
