YRKKH Spoiler 9 September: अभिरा का सच जान मनीष खो बैठेगा होश, शादी में दादीसा ने बिछाए कांटे

YRKKH Spoiler 9 September: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल ऐसे राज से पर्दा उठा जिसका इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। मनीष के आगे अभिरा का सच सामने आ गया है। ऐसे में आज सीरियल में क्या नया धमाका होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 9 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है जिसके कारण टीआरपी भी मेकर्स को छप्परफाड़ मिल रही है। बता दें लिस्ट में सीरियल नंबर चार पर विराजमान है। कल सीरियल में देखने को मिला की मनीष के सामने अभिरा का सच सामने आ जाएगा की वह अक्षरा और अभिनव की बेटी है। शादी के फंक्शन में अभिरा अपने माता-पिता की तस्वीर लगाती है जिसे देख मनीष हक्का बक्का रह जाता है। आगे वह रुही के खिलाफ जाकर फैसला करेगा की अब अभिरा के मायके वाले बन सभी रस्में होंगी।

YRKKH Spoiler 9 September

आज सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि सच जानने के बाद मनीष बुरी हालत में घर पहुंचता है। सोच में वह इतना डूब जाता है की उसे हार्ट अटैक आने वाला होता है तभी सुरेखा वहाँ पहुँच जाती है। जल्द ही डॉक्टर को बुलाया जाता है लेकिन मनीष की हालत ठीक होने का नाम नहीं लेती है। वहीं दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में अभिरा और रुही के बीच फिर तू-तू मैं-मैं होने लग जाती है। इसी बीच अभिरा को मन में गबराहट शुरू हो जाएगी और अरमान को लेकर गोएनका हाउस पहुँच जाएगी।

End of Feed