YRKKH Spoiler 9 October: रुही की जिद के आगे झुका अभिरा का अभिमान, पोद्दार खानदान को छोड़ रहेगी फुटपाथ पर

YRKKH Spoiler 9 October: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रुही के सामने अभिरा का सच सामने आ जाता है। पोद्दार खानदान में आज एक बड़ा तूफान आएगा जिसके चलते घर के दो टुकड़े हो जाएंगे, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज कहानी में क्या होने वाला है।

YRKKH Spoiler 9 October: राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रुही फिर एक बार अभिरा के खून की प्यासी बन गई है। संजय ने सभी के आगे सच सामने लाते हुए खुलासा किया की अभिरा अक्षरा की बेटी है जो रुही की माँ आरोही की कातिल है। आज एपिसोड में देखने को मिलेगा की रुही के चलते पोद्दार खानदान दो हिस्सों में बंट जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कावेरी विद्या को घर से बाहर निकल जाने का फैसला सुनाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9 OCTOBER Spoiler 2024

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai) में शुरू में देखने को मिलता है की अभिरा को धक्का मार रुही भाग जाती है। वहीं दूसरी तरफ माधव संजय को इस हरकत के लिए खरी खोटी सुनाता है लेकिन काजल उसका बचाव करती है। रुही अपने आप को कमरें में बंद कर लेती है ऐसे में रोहित उसे प्रेग्नेंसी में शांत कराने की कोशिश करता है। अभिरा रुही को समझाती है की उसकी मां ने ऐसा कुछ नहीं किया है बल्कि वो आरोही से प्यार करती थी। हालांकि रुही कुछ भी सुनने को राजी नहीं होती और रोहित अरमान को अभिरा को दूर ले जाने के लिए कहता है। वहीं दूसरी तरफ विद्या अभिरा का सच सामने आने के बाद पोद्दार और गोएनका परिवार कर आगे तमाशा करेगी। हालांकि दादी सा मनीष को संभालते हुए आश्वाशन देती है की वह सब कुछ ठीक कर देगी।

End of Feed