YRKKH Spoiler 6 December: अरमान को अक्षरा का कातिल मानेगा अभीर, अभिरा की शादीशुदा जिंदगी पर लगाएगा ग्रहण

YRKKH Spoiler 6 December: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Haiमें कल देखने को मिला था की अरमान अभिरा को सच बताने के लिए खत लिखता है जो घर में ही कहीं खो जाता है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अभीर को अपने साथ गोएनका हाउस ले आएगी।

YRKKH Spoiler 6 December: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन ट्विस्ट और टर्न्स की जमकर बारिश हो रही है। शो की चटपटी कहानी होने की वजह से दर्शक इसे खूब पसंद और अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। ऐसे में टीआरपी लिस्ट में मेकर्स को जमकर फायदा हो रहा है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल 2.3 रेटिंग के साथ अनुपमा और उड़ने की आशा को टक्कर दे रहा है। कल सीरियल में देखने को मिला था की अक्षरा का भजन गाकर अभिरा अभीर को गोएनका हाउस ले आती है। वहीं दूसरी तरफ रोहित के बार-बार धमकी देने के करण अरमान अभिरा को सच बताने के लिए खत लिखता है जो गुम हो जाता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 December

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है की अरमान का खत संजय के हाथ लग जाता है। झटपट अरमान संजय के हाथ से खत छीन लेता है और उसे सच बताने से मना करता है। हालांकि संजय को यह लगता है की अरमान ने अभिरा के लिए लव लेटर लिखा है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अभीर को गोएनका हाउस ले आती है। जैसे ही अभीर पहला कदम रखता है घर में कलेश शुरू हो जाएगा। अभीर अभिरा से कहता है की मुझे इस घर का हिस्सा बनाते-बनाते तुम्हारी जिंदगी बर्बाद ना हो जाए। यह सुन बार-बार अभिरा के मन में एक ही सवाल उठता है की क्या उसने अभीर को वापिस लाकर कोई जल्दबाजी कर दी है?

End of Feed