YRKKH Spoiler 5 June: मायरा के लिए वापिस उदयपुर की गलियों में लौटेगा अरमान, बिजली स्कैम का भांडा फोड़ेगी अभिरा

YRKKH Spoiler 5 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की झमाझम बारिश हो रही है। आज के एपिसोड में मायरा के लिए अरमान वापिस उदयपुर जाने का फैसला लेगा। दूसरी तरफ दादी सा अभिरा के लिए अंशुमन को पसंद करेगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गीतांजली अरमान के प्यार में गिर गई है। दूसरी तरफ अभिरा की जिंदगी में उजाला लेकर अंशुमन की एंट्री हुई। कल के एपिसोड में कावेरी अंशुम को अरमान समझ डाट देगी। अंशुमन अभिरा के हाथ से बना खाना खाकर उसका फैन हो जाता। अरमान मायरा की जिंदगी में गीतांजली को धीरे-धीरे मां का दर्जा देगा। आइए जानिए आज के एपिसोड में क्या बड़े धमाके होने वाला है।

yeh rishta kya kehlata hai spoiler 5 june 2025

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड की शुरुआत अंशुमन से होगी जो अभिरा का हाथ पकड़ लेगा और उन्हे चूमने की कोशिश करेगा। अभिरा उसे धक्का मार देगी लेकिन अंशुमन उसे बताएगा कि वो उसे स्वादिष्ट खाने के लिए शुक्रिया कह रहा था। अंशुमन बिना कुल्फी खाए वहाँ से चला जाएगा और अभिरा गुस्से में होगी। दूसरी तरफ प्रैक्टिस करते-करते गीतांजली के पैरों में दर्द होने लगा है लेकिन मायरा मुकाबले के लिए काफी गंभीर है। अरमान गीतांजली को पैरों पर लगाने के लिए बाम देगा। अरमान मायरा के कहने पर गीतांजली को मुकाबले से पहले दही चीनी खिलाएगा।

End of Feed