YRKKH Spoiler 4 September: अरसों बाद मनीष के सामने खुला अक्षरा का राज, करियर के चक्कर में अधूरी रह जाएगी अभिरा-अरमान की शादी!

YRKKH Spoiler 4 September: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज 4 सितंबर को एक ऐसे राज से पर्दा उठेगा जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं होगी। आखिरकार मनीष के आगे अभिरा का सच सामने आ जाएगा जिसे रुही कई चालबाजी कर छुपाने की कोशिश कर रही थी।

YRKKH Spoiler 4 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट और टर्न्स की इन दिनों भरमार देखने को मिल रही है। कहानी ने शो को टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है और अनुपमा को टक्कर दे रहा है। कल सीरियल में दिखाया गया की अभिरा की आत्मनिर्भर वाली सोच उसके और अरमान के रिश्ते को खराब कर रही है। वहीं दूसरी तरफ रुही एक-एक कर घरवालों को अभिरा के खिलाफ करने में कामयाब हो रही है। आज 4 सितंबर को सीरियल में क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

yeh rishta kya kehlata hai spoiler 4 september

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा की दादी सा ने अभिरा और अरमान की शादी को कान्ट्रैक्ट में बदल देती है। सिर्फ यही उसमें शर्तें लिखी होती हैं कि एक साल तक अभिरा काम नहीं कर सकती और दूसरा उसे पोद्दार खानदान को वारिस देना ही होगा। यह कान्ट्रैक्ट पढ़ अभिरा भड़क जाती है दूसरी तरफ अरमान भी चौंक जाता है। सातवें आसमान में गुस्सा चढ़ाकर अभिरा अरमान को खूब सुनाती है और कहती हैं कि इस कान्ट्रैक्ट से उसके स्वाभिमान को ठेस पहुंची है और इस लड़ाई के लिए वह मर भी सकती है।

End of Feed