YRKKH Spoiler 4 November: रुही की जलन बनी अभिरा-अरमान की खुशियों की बर्बादी, छीन लेगी पोद्दार खानदान का वंश

YRKKH Spoiler 4 November: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है(Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखा गया था कि पोद्दार खानदान अभिरा की प्रेग्नेंसी का जश्न मनाता है। यह सब देख रुही के मन में फिर एक बाद अपनी छोटी बहन के लिए आग लग गई है। इस रिपोर्ट में पढिए आज सीरियल में क्या होने वाला है।

YRKKH Spoiler 4 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और रुही की प्रेग्नेंसी के स्टोरी ट्रैक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया हुआ है। सीरियल में अब रुही अभिरा के होने वाले बच्चे से जलन खाने लगी है क्यूंकी पूरे परिवार का ध्यान अब उसकी छोटी बहन पर है। कल कहानी में देखने को मिला था कि अभिरा से नफरत करने वाले अभिरा के आगे माफी मांगते हैं। वहीं दूसरी तरफ कावेरी फिर एक बार पोद्दार खानदान का कंट्रोल अपने हाथ में कर लेती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 4 November

राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है कि रुही बुरा सपना देखती है कि वो सीढ़ियों से गिर गई है। यह देख अभिरा उससे कहती है कि जैसे तुमने मुझे दर्द पहुंचाया था अब भगवान तेरे साथ ऐसा कर रहा है। मैं ही पोद्दार खानदान को वारिस दूँगी। सपना टूटते ही रुही तेज-तेज रोने लगती है और मन ही मन अपने बच्चे को लेकर परेशान होती है। वहीं दूसरी तरफ अरमान डॉक्टर से अभिरा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई सवाल करता है। दादी सा अभिरा और अरमान का धूम धाम से वापिस पोद्दार निवास में स्वागत करती है।

End of Feed