YRKKH Spoiler 3 May: अभीर के मुंह पर तलाक के कागज मारेगी कियारा, अरमान-अभिरा के बीच ली गलतफहमियों ने जगह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 3 May: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज कियारा अभीर को तलाक देने के लिए राजी हो जाएगी जिसका केस अभिरा लड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ अरमान के दिमाग में पल रही गलतफहमियों के कारण उसके और अभिरा के रिश्ते में दरार आना शुरू हो गई है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 3 May: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फिर एक बार अभिरा और अरमान एक दूजे से अलग होने की राह पर चलने लगे हैं। अरमान को लगने लगा है कि अभिरा पुकी के अलावा सभी पर ध्यान देती है और उसकी जिंदगी में परिवार सबसे बढ़कर है। वहीं अभीर कियारा के साथ बदसलूखी कर उसे गोएनका हाउस छोड़ने पर मजबूर करेगा। आज के एपिसोड में क्या धमाका होने वाला है पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 3 May

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होगी जो अभिरा से वादा मांगेगा कि अब से वो परिवार के झगड़े में ना पड़कर सिर्फ दुनिया में आने वाले बच्चे पर ध्यान देंगे। अभिरा वादा करने से मना करते हुए अरमान को समझाएगी कि अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं। घर के बड़ा बेटा और बहु होने पर हमें सबकुछ करना पड़ेगा। समझने के बजाए अरमान अपनी बातों पर टीका रहेगा कि परिवार की प्रॉब्लेम की वजह से बच्चे के साथ-साथ रिश्ता भी मुश्किलों से गुजरता है। वहीं दूसरी तरफ चारु अपना सारा सम्मान लेकर गोएनका हाउस पहुँच जाएगी जहां अभीर कियारा के होते उसका स्वागत करेगा। सिर्फ यही नहीं वो अपने कमरें में कियारा का सम्मान हटकार चारु को जगह देगा। कावेरी संजय फैसला लेंगे की पोद्दार हाउस चारु से रिश्ता तोड़ देंगे।

End of Feed