Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 3 April: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत शिवानी की मौत के मातम से होगी। इस बीच डॉक्टर्स आकार परिवार वालों को बताएंगे की अरमान और रोहित दोनों की हालत बेहद नाजुक है अगर इनमें से कोई एक भी बचेगा तो मिरैकल होगा। ये सुन विद्या अपना आपा खो देगी। इस पूरे हादसे के बीच अस्पताल में अभीर चारु को छुप छुपकर सहारा देगा। वहीं दादी सा मनीष से पूछते हैं कि उन्होंने अपने बच्चे खोए तो कैसे खुद को संभाला। जवाब देते हुए मनीष कहेगा की हमें खुद को संभालकर बच्चों की हिम्मत बनना होगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि कहानी में आगे देखने को मिलेगा की अभिरा शिवानी की डेड बॉडी पर सिर रख खूब रोती है। इस दौरान रुही को मालूम चलता है कि शिवानी की मौत हो गई है और अरमान-रोहित मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहे हैं। रुही और अभिरा दोनों रोहित-अरमान से मिलने कमरे में जाती है। इस दौरान मनीषा कहती है कि 'रुही अगर इस हालत में रही तो बच्चे की सेहत पर असर पड़ेगा।' ऐसे में चिल्लाते हुए कावेरी कहेगी कि 'बच्चा नहीं एक आफत हो गई है। सबसे पहले दादी सा कहकर अरमान ने पुकारा था।'
राजन शाही सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा यही खत्म नहीं होगा कावेरी कहेगी कि अगर अरमान को कुछ हो गया तो अभिरा और बच्चे का क्या होगा। वहीं अगर रोहित को कुछ हो गया तो रुही जीते जी मर जाएगी। बस फिर यही सुन अभिरा और रुही धर्मसंकट में फंस जाएगी। दादी सा दोनों से कहेगी कि वो दोनों एक बार फिर सोच लें क्या इस बच्चे को दुनिया में लाना ठीक होगा या नहीं/
