YRKKH Spoiler 28 July: कावेरी संग रिश्ते नाते तोड़ेगी अभिरा, बेटी मायरा का दिल जीतने की करेगी कोशिश

YRKKH Spoiler 28 July: टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर चल रहा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि कावेरी पर अभिरा का गुस्सा बरसेगा क्यूँकि उसने मायरा का सच छुपाया था। दूसरी तरफ अभिरा अपनी बेटी मायरा का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रही है।

YRKKH Spoiler 28 July: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले पिछले 16 सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। अब तक इस सीरियल में 4 जनरेशन लीप आ चुके हैं जिसने हर बार दर्शकों का दिल जीता। मेकर्स भी हर दिन एक नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर हाजिर हो जाते हैं ताकि इसे जनता का ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके। जैसा कि अपको मालूम है टीआरपी लिस्ट में ये सीरियल पहले स्थान पर विराजमान है। तो चलिए जानते हैं आज 28 जुलाई के एपिसोड में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में क्या होगा।

YRKKH Spoiler 28 July

Image Source: Jiohotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत गोएनका हाउस से होगी जहां अभिरा मायरा को परिवार से मिलवाती है। विद्या, अभीर, चारु और सभी घरवाले मायरा पर खूब प्यार लुटाते हैं। मायरा सभी के गले लगती है लेकिन दादी सा को देखते ही दूर हो जाती है। अभीर मायरा के लिए गाना भी गाएगा। दूसरी तरफ गीतांजली मायरा की मन पसंद खिचड़ी बनाकर पैक कर रही होगी। दादू उसे समझाएंगे कि मायरा अपनी मां के साथ है जो एक तरीके से सही। गीतांजली का मायरा के बिना रो रो कर बुरा हाल है। उसे लग रहा है कि मायरा को दूर ले जाकर अभिरा ने उसके साथ नाइंसाफी की है। अरमान भी मायरा की याद में डूबकर खुद से कहता है कि वो अब कभी भी अभिरा और उसकी बेटी के बीच नहीं आएगा। उसने मायरा को अभिरा से दूर रखकर सबसे बड़ी गलती की है। इसी के साथ काजल अब भी चारु की मौत से सदमे में है। काजल फैसला लेती है कि चारु का प्यार अब वो पुकी को देगी ये सुन कृष अपनी मां से बतमीजी करता है। तान्या उसे ऐसा करने से मना करेगी तो कृष उसपर भी भड़क जाएगा ये कहकर कि वो एक सपोटिव पार्टनर नहीं है जिसके साथ दुख शेयर कर सके।

End of Feed