YRKKH Spoiler 27 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। दर्शक भी शो को भरपूर प्यार दे रहे हैं तभी टीआरपी लिस्ट में ये तीसरे स्थान पर बैठा है। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि मनोज अरमान को पोद्दार फर्म में वापिस आने के लिए कहेगा लेकिन वो मना कर देता है। धीरे धीरे अरमान को अंशुमन के नाम से चिढ़ मच रही है क्यूँकि उसके अभिरा और कावेरी संग रिश्ते काफी अच्छे हैं। आज के एपिसोड में भी दर्शकों को काफी कुछ देखने को मिलेगा।
स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत विद्या से होगी जो अरमान को बताएगी कि अंशुमन की वजह से साड़ी के बिजनेस को उड़ान मिली। सिर्फ यही नहीं विद्या ये भी कह देगी कि कावेरी अंशुमन और अभिरा की शादी करवाना चाहती है। अंशुमन अभिरा से बहुत प्यार भी करता है। अरमान अभिरा को अंशुमन के लिए बधाई देता है तो वो उसपर चिल्ला पड़ती है। अभिरा उससे कहेगी कि क्या सगाई की रिंग छुपाने से हमें मायरा और गीतांजली के बारें में पता नहीं चलेगा। अभिरा को लगता है कि मायरा गीतांजली की बेटी है जिसे अरमान ने पुकी की जगह दी। दूसरी तरफ कृष को पता चलता है कि कंपनी में अरमान का कोई शेयर नहीं है। तभी उसे तान्या का मैसेज आएगा जो सगाई तोड़ने का फैसला कर चुकी है।
कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि कृष काजल के पैर पड़ेगा ताकि वो तान्या को शादी के लिए मना सके। मनीषा काजल को ऐसा करने से मना करेगी। बेटे के मोह में डूब काजल तान्या को शादी के लिए मना लेगी। अरमान फैसला लेगा कि वो अभिरा की गलतफहमी नहीं मिटाएगा और उसे मायरा का सच नहीं बताएगा। अभिरा बाथरूम में कपड़े धो रही होगी तभी वो उसपर पानी फेंक देगी। दोनों को अपना बाथरूम रोमांस को याद करेंगे। मोहल्ले में गुंडे आकार बदमाशी करेंगे। जैसे ही अभिरा उन्हे टोकेगी गुंडे उसपर हाथ उठाने की कोशिश करेंगे लेकिन अरमान मार मारकर उसका भरता बना देगा।
