YRKKH Spoiler 26 June: अभिरा की खूबसूरती पर फिर मर मिटेगा अरमान, अंशुमन के नाम से लगेगी तन बदन में आग

YRKKH Spoiler 26 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि अरमान को अंशुमन से जलन होगी। रात में अभिरा को काम करता देख अरमान उसे निहारता रहेगा। वो बहुत कोशिश करेगा कि अभिरा उससे बात कर ले लेकिन सारी कोशिशें बेकार चली जाएंगी

YRKKH Spoiler 26 June: टीवी की टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर के स्थान पर बैठा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत विद्या से होगी जो अभिरा को अरमान से बात करने के लिए कहेगी। कावेरी अभिरा को कुछ साड़ियों की गिनती करने के लिए कहेगी। अरमान अभिरा को बार बार साड़ियां गिनते देख चौंक जाएगा। विद्या उसे बताएगी कि पुकी के खो जाने के बाद अभिरा हर काम को बार बार चेक करती है ताकि उससे गलती ना हो जाए। कावेरी फोन पर अंशुमन पर प्यार लुटाएगी और बातों बातों में अरमान को ताना मारेगी। अस्पताल में अभिरा और अरमान विद्या के ऑपरेशन से पहले डॉक्टर से सारी जानकारी ले रहे होंगे। डॉक्टर दोनों को विद्या के बहु बेटे समझेगी, हालांकि अभिरा साफ कह देगी कि वो और अरमान पति पत्नी नहीं हैं।

YRKKH Spoiler 26 June

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा अंशुमन से बातें कर रही होगी जिसे देख अरमान को जलन होगी। अभिरा का हाथ पकड़ अरमान उसे अंशुमन के बारें में पूछेगा लेकिन वो बिना कुछ बोले वहाँ से चली जाएगी। अस्पताल में मनोज अरमान से मिलकर कहेगा कि वो पोद्दार कंपनी वापिस जॉइन कर ले लेकिन वो मन कर देगा। अरमान वादा करेगा कि वो कृष संजय से पोद्दार हाउस और फर्म वापिस लेकर ही रहेगा। रात को बहुत तेज बारिश होगी तो अरमान अभिरा एक साथ मिलकर खिड़की बंद करेंगे। अभिरा को देख अरमान गीतांजली संग सगाई की अंगूठी निकाल देगा।

End of Feed