YRKKH Spoiler 26 December: अरमान के प्यार फिर गोते लगाएगी अभिरा, मनीष को 'नाना जी' का दर्जा देगा अभीर

YRKKH Spoiler 26 December: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि अभिरा के मन में अरमान के लिए इज्जत बढ़ जाएगी। इसी के साथ अर्यान की जान बचाने के लिए पूरा पोद्दार खानदान अभिरा को शुक्रियादा कहेगा। आज सीरियल और क्या नया देखने को मिलेगा पढ़िए ये रिपोर्ट।

YRKKH Spoiler 26 December: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। चटपटी कहानी होने के चलते शो टीआरपी लिस्ट में गदर काट रहा है। तभी सीरियल लिस्ट में दूसरे स्थान पर 2.5 रेटिंग के साथ बैठा है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत में देखने को मिलेगा कि कुछ अंजान लोगों ने अर्यान का सारा सम्मान चोरी कर लिया होता है। ऐसे में अभिरा बीच गेम को छोड़कर अर्यान को बचाने निकल जाती है। भूख और प्यास के कारण अर्यान बेहोश हो जाता है लेकिन अभिरा उसकी जान बचाकर घर ले आती है। अर्यान पोद्दार खानदान के आगे अभिरा की तारीफ़ों के पुल बांधता है, ऐसे में अरमान भी उसका साथ देता है। मनीषा और अन्य परिवार वाले अभिरा को शुक्रियादा कहते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 December

एंटेरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए कहानी में आगे खेलते-खेलते अभिरा को चोट लग जाती है और उसके बदले अभीर मैदान में कदम रखेगा। मनीष और अभीर की खतरनाक जोड़ी पोद्दार खानदान को हार की धूल चटा देते हैं। खुशी के मारे अभीर और मनीष एक दूजे को गले लगाते हैं। अभिरा को यह बात पता चल जाती है कि ये पूरा प्लान अरमान का था और वो उसका शुक्रियादा भी करती है।

End of Feed