YRKKH Spoiler 25 February: सौतन को जिंदा देख विद्या को लगा झटका, शिवानी को परिवार का हिस्सा बनाएगा अरमान

YRKKH Spoiler 25 February: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक तमाशा खत्म नहीं होता कि दूसरा आ जाता है। आज के एपिसोड में अरमान अभिरा और शिवानी को लेकर पोद्दार हाउस पहुँच जाएगा। वहीं अपनी ही सौतन को पति की बाहों में देख विद्या टूट जाएगी।

YRKKH Spoiler 25 February: स्टार प्लस का नंबर 1. शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत रूप से होगी जो शिवानी को पोद्दार हाउस भेजने में डर रहा होगा। रूप अरमान और अभिरा की जोड़ी को चांद और सितारा तक कहेगा। अरमान से वादा लेकर रूप दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा, अभिरा और शिवानी आंसुओं के साथ उसे विदा कर देंगी। इसी के साथ पोद्दार परिवार वाले बेंच पर अभिरा शिवानी का नाम लिख देगी क्यूंकी जल्द वो भी घरवालों का हिस्सा बनने जा रही है। वहीं पोद्दार हाउस में चारु काजल को फोन कर बताती है कि सब ठीक है और वो जल्द ही घर लौटेगी।

yeh rishta kya kehlata hai

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे मनीषा और संजय के बीच लड़ाई होती है कि चारु की वजह से कियारा को अभीर से शादी करनी पड़ी। इस बीच अरमान अभिरा और शिवांगी संग पोद्दार हाउस पहुँच जाएगा जिसे देख विद्या और सभी घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। माधव खुशी के चलते शिवानी को गले लगा लेगा और पूछेगा कि इतने सालों से वो कहां थी? ऐसे में शिवानी बताएगी कि ये सवाल कावेरी से पूछो जिन्होंने कई सालों तक मुझे अरमान और माधव से दूर रखा। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।

End of Feed