YRKKH Spoiler 22 January: विद्या को अरमान से छीनने आया ये शख्स, अभीर के प्यार को कबूलेगी चारु

YRKKH Spoiler 22 January: राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज चारु अभीर के प्यार को अपना लेगी। वहीं दूसरी तरफ अभिरा रूप के अंडर इंटर्नशिप का पहले दिन होगा जिसमें उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कहानी में अब जल्द ही एक ऐसे किरदार की एंट्री होने वाली है जो विद्या को अरमान से अलग कर देगा।

YRKKH Spoiler 22 January: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत में गाड़ी में अरमान को अभिरा का पर्फ्यूम मिलता है जिसे सूंघ वापिस उसके दिल में फीलिंगस जाग जाती है। अरमान इस बात को माँ लेगा कि वो अभिरा को नहीं भुला पा रहा। वहीं दूसरी तरफ चारु रुही को बताती है कि अभीर ने उसे प्रपोज किया था। लेकिन वो कन्फ्यूज है कि अभीर के प्यार को एक्सेप्ट करे या नहीं। आगे चलकर चारु अभीर का प्यार अपना लेती है और दोनों एक दूजे को गले लगा लेते हैं। अभीर बताता है कि चारु ही उसे संभाल सकती है और उसे देख कैसे हिम्मत भी मिलती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 January

कहानी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे अभिरा रूप से मिलने मंदिर पहुँच जाती है। रूप का मानना है कि मंदिर में ही वकील को क्लाइंट्स मिलेंगे क्यूंकी अपनी सारी प्रॉब्लेम लेकर वो भगवाने के पास आते हैं। रूप अभिरा को पहले ही दिन अजीबो-गरीब टास्क देता है जिसे करते ही वो चिड़चिड़ी हो जाती है। पोद्दार हाउस में मनीषा फिर एक बार विद्या को अभिरा के लिए खरी खोटी सुनाती है। इस बीच संजय आग में घी डालकर विद्या को अभिरा के खिलाफ भड़काता है लेकिन मनीषा उसे भी दो बातें सुनाकर चुप कर देगी।

End of Feed