टीवी मसाला

Anupamaa फेम अधिक मेहता इस शो में हीरो बनकर मारेंगे एंट्री, रचना मिस्त्री संग रोमांस कर बटोरेंगे TRP

Anupamaa Fame Adhik Mehta To Enter In Jagriti As Lead Actor: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' से सबका दिल जीतने वाले अधिक मेहता अब नए शो में कदम रखने के लिए तैयार हैं। दरअसल, वह बतौर लीड एक्टर 'जागृति' में कदम रख सकते हैं। वह शो में रचना मिस्त्री संग रोमांस करते नजर आएंगे।

Image

अधिक मेहता और रचना मिस्त्री की होगी 'जागृति' में एंट्री

Anupamaa Fame Adhik Mehta To Enter In Jagriti As Lead Actor: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' से सुर्खियां बटोरने वाले अधिक मेहता ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। अधिक मेहता ने 'अनुपमा' के बाद कई शोज में हाथ आजमाया। वहीं अब वह एक और शो के साथ टीवी पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि अधिक मेहता के हाथ जीटीवी का चर्चित शो 'जागृति' (Jaagriti) लगा है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनके साथ-साथ 'ना उम्र की सीमा हो' एक्ट्रेस रचना मिस्त्री भी मुख्य भूमिका अदा करेंगी। अधिक मेहता की टीवी पर वापसी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

बता दें कि जीटीवी पर आने वाले 'जागृति' (Jaagriti) में 'अनुपमा' फेम अस्मि देव ने मुख्य भूमिका अदा की थी। लेकिन जनरेशन लीप के बाद अस्मि देव की जगह रचना मिस्त्री लेंगी, जो जागृति बनकर पर्दे पर सुर्खियां बटोरेंगी। वहीं अधिक मेहता उनके साथ शो में मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। हालांकि अभी तक इस मामले पर अधिक मेहता और रचना मिस्त्री की ओर से कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। लेकिन पर्दे पर फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हैं।

जीटीवी के शो 'जागृति' (Jaagriti) की बात करें तो टीआरपी लिस्ट में ये खास परफॉर्म नहीं कर रहा है। बीते सप्ताह इसे केवल 1.0 रेटिंग ही हासिल हुई थी। ऐसे में मेकर्स जनरेशन लीप लाकर शो की कहानी को नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं। इस शो में अस्मि देव के अलावा आर्य बब्बर ने भी मुख्य भूमिका अदा की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article