YRKKH Spoiler 21 October: अभिरा और बच्चे के बीच धर्म संकट में फंसा अरमान, कावेरी जल्द दिखाएगी विद्या को औकात

YRKKH Spoiler 21 October: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो रही है। आज करवाचौथ के दिन अभिरा अपना व्रत तोड़ देती है बच्चे के चलते। वहीं दूसरी तरफ रुही और विद्या अभिरा को जलील करने में एक मिनट नहीं लगाती है।

YRKKH Spoiler 21 October: राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा जल्द ही मां बनने वाली है लेकिन उसकी प्रेग्नेंसी में खतरा है। अभिरा को बच्चे से अलग ना कर दें इसलिए अभिरा अरमान और पूरे पोद्दार खानदान को सच नहीं बता पा रही है। वहीं दूसरी तरफ चारु का रिश्ता तय हो जाता है लेकिन परिवार की जिम्मेदारी कावेरी को हटा विद्या कर रही है। सभी मेहमानों के आगे विद्या यह जताती है कि अब घर की भागदौड़ मां सा नहीं वो संभाल रही है।

YRKKH Spoiler 19 October

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अर्यान विद्या और माधव का करवाचौथ स्पेशल के लिए इंटरव्यू लेता है। इस दौरान विद्या अपने पति को ताने मारते हुए खरी खोटी सुनाती है। करवाचौथ वाले दिन रुही और अभिरा प्रेग्नेंसी में करवाचौथ का व्रत रखती है, हालांकि अभिरा की तबीयत भूखे रहने की वजह से खराब हो रही है। डॉक्टर अभिरा को सलाह देती है की अभिरा प्रेग्नेंसी के कारण व्रत नहीं रख सकती ऐसे में उसकी जान को खतरा हो सकता है। बच्चे को कोई खतरा ना हो इसलिए अभिरा व्रत तोड़कर खाना खा लेती है जिसकी तस्वीर और वीडियो रुही बना लेती है।

End of Feed