YRKKH Spoiler 20 November: बड़े बाप की बिगड़ी हुई औलाद बनेगा अभीर, रुही और अभिरा की जिंदगी में लाएगा भूचाल

YRKKH Spoiler 20 November: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था की रुही अभिरा के बच्चे को दूध पिलाने से मना कर देती है। वहीं दूसरी तरफ आर्यन को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है।

YRKKH Spoiler 20 November: ये रिश्ता क्या कहलाता है के शुरुआत में देखने को मिलता है की कोच घर में बताते हैं कि आर्यन के बैग में शराब मिलने की वजह से स्कूल ने उसे सस्पेंड कर दिया है। यह देख मनीष अपने बेटे को खूब मारती है लेकिन तभी मनोज आकार सच बताता है की बॉटल आर्यन की नहीं उसकी है। मनोज कहता है कि वो कैबिन छिन जाने के बाद शराब पीने लगा है और उसे अब इसकि लत हो गई है। आर्यन भी घरवालों को बताता है कि वो अपने मैच के लिए डरा हुआ था इसलिए उसने शराब पीने की सोची। यह सब सुन दादी सा मनीषा को ही खरी खोटी सुनाने लगती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 November

इस पूरे हंगामे के बीच रुही सारा इल्जाम अभिरा पर डालते हुए कहती है कि तुमने चाचा और चाची की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद की। चाची सा भी रुही का साथ देते हुए अभिरा को अपना दोषी मानने लगती है। मनीषा फैसला करती है की वो आर्यन को पोद्दार खानदान से दूर भेज देगी। वहीं दूसरी तरफ संजय दादी सा के कान भरते हुए अभिरा को काम ना करने की बात कहता है। हालांकि अभिरा डिलीवरी के बाद भी काम करने का फैसला करती है और आगे चलकर दादी सा ऐसा करने से मना करेगी। घर में रोहित नर्स को सच बताने से मना कर देता है लेकिन इस बीच अभिरा वहाँ पहुंच जाती है।

End of Feed