YRKKH Spoiler 20 May: अभिरा की नींद और आत्मविश्वास साथ ले गया अरमान, बेटे की एक झलक के लिए तड़पेगी विद्या

YRKKH Spoiler 20 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अभिरा पुकी के जन्मदिन पर केक बनाएगी। वहीं चुपके से विद्या अरमान की तस्वीर देख उसके लिए पूजा करेगी। आज के एपिसोड में कावेरी, विद्या और अभिरा की हंसी के पीछे का दुख देखने को मिलेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 May: टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर बना हुआ सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। सीरियल में 7 साल का लीप आ गया है जिसका पहला एपिसोड कल रिलीज हुआ। कल के एपिसोड में देखने को मिला कि अभिरा, विद्या और कावेरी गरीब हो गए हैं। तीनों ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और एक साड़ी का बिजनेस शुरू किया है। घर, बिजनेस के साथ-साथ अभिरा अब भी वकील है। आज 20 मई के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा जानिए इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 20 May

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जो रात को 12 बजने से पहले केक बनाएगी। केक वो एक डब्बे में पैक कर देगी और इसी दौरान अभिरा का गलती करने वाला डर भी देखने को मिलेगा। अगली सुबह कुकर से सिटी गायब होगी जिसको लेकर विद्या जमकर हंगामा करेगी। अभिरा के हाथ में आँखों के डार्क सर्कल की क्रीम देख विद्या उससे कहेगी कि अपने आँखों के अंधेरों को कम करेगी तो खुद ब खुद चीजें ठीक हो जाएंगी इसी के साथ मोहल्ले में पानी भरने को लेकर खूब झगड़ा हो रहा होगा जिसे देख कावेरी घुटने में दर्द का बहाना देगी। वहीं दूसरी तरफ विद्या चुपके से अरमान की तस्वीर निकालकर पूजा करेगी क्यूंकी उसकी मन्नत है कि वो अपने बेटे से मिल सके।

End of Feed