YRKKH Spoiler 18 May: पुकी के लापता होते ही अरमान ने तोड़ा पोद्दार परिवार से रिश्ता, अभिरा से भी जुदा किए रास्ते

YRKKH Spoiler 18 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज अभिरा और अरमान का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट जाएगा। लीप से पहले पुकी लापता हो जाएगी तो अरमान पोद्दार और अभिरा से रिश्ता तोड़कर दूर चला जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 May: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत गोदाम से होगी जहां पूरा परिवार हर एक बॉक्स में पुकी को ढूंढ रहा होगा। तभी एक कार्टन से बच्चे के रोने की आवाज आएगी लेकिन उसमें पुकी नहीं बल्कि एक गुड़िया होगी। ये देख अभिरा टूट जाएगी और पुकी को ढूँढने में पागल हो जाएगी। बच्ची कही नहीं मिलती जिसके कारण अरमान गुस्से में अभिरा पर बरस पड़ेगा और किसी को भी कुछ बोलने से मना कर देगा। अरमान अभिरा से एक ही सवाल बार-बार करेगा कि उसकी बच्ची कहाँ है? तुम्हारी वजह से आज वो छीन गई और इसके लिए जिम्मेदार तुम हो। सिर्फ यही नहीं अरमान अभिरा को एक बुरी माँ बताएगा। विद्या जो अभिरा का साथ दे रही होगी उसे भी अरमान बुरी सौतेली माँ कहेगा। अरमान दिल का गुब्बार निकालते हुए कहेगा कि वो आज भी इस घर के लिए सौतेला बेटा ही है।

YRKKH Spoiler 18 May

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि कहानी में तमाशा यही खत्म नहीं होगा विद्या कहेगी कि अरमान कभी किसी का सगा नहीं हो सकता। अरमान पूरे परिवार को छोड़कर चला जाएगा। आधी रात को अभिरा पुकी के लापता वाले पोस्टर लगाएगी। ऐसे में टूट चुकी अभिरा को रुही और मनीषा संभालने की कोशिश करेंगे। अभिरा कहेगी कि अरमान सही था कि मेरा पुकी से कोई कनेक्शन नहीं है रुही क्या तुम बता सकती हो वो कहाँ है क्यूंकी तुमने उसे पैदा किया है।

End of Feed