Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 May: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अभिरा से होगी जो अरमान की गोद से पुकी को छीन अपने सीन से लगा लेगी। अरमान कहेगा कि अभिरा को बहुत तेज बुखार है वो पुकी को गोद में ना उठाए। अभिरा को महसूस हो रहा है कि कुछ गलत होने वाला है जिससे वो और पुकी दोनों अलग हो जाएंगे। रुही अभिरा का साथ देती है और पुकी को छीनने के लिए अरमान को मना करती है। पूजा के दौरान सभी एक-एक कर जहां पुकी को आशीर्वाद दे रहे होंगे वहीं दूसरी तरफ अरमान अभिरा को गैर जिम्मेदार करेगा क्यूंकी उसने बच्चों को जलती जोत के पास रखा हुआ है।
राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा पुकी को गोद में लेकर लोगों को खाना परोस रही होगी। ऐसे में विद्या उसे कहेगी वो उसे संभाल लेगी तभी दोनों ही अभिरा की आंखों से ओझल हो जाएंगे। बिना बताए सभी से छुपकर विद्या पुकी की नजर उतारने के लिए उसको मझदार के पास ले जाएगी। जैसे ही अरमान को ये बात पता चलेगी वो अभिरा पर बरस पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ गुंडे पुकी को विद्या से छीन कर किडनैप करने वाले होंगे कि तभी अभिरा आकार उनकी जान बचाएगी। गुंडों से लड़कर अभिरा पुकी को लेकर भाग जाएगी।
कहानी में आगे अभिरा गुंडों से भाग रही होगी तभी पुकी को बचाने के लिए वो उसे एक कार्टन में रख देगी ताकि वो सेफ रहे। जैसे ही गुंडे उसे मारने वाले होंगे अरमान आकार उनकी धुलाई कर देगा। जिस डब्बे में पुकी बंद होती है वो कार्टन गायब हो जाता है। पास वाले गोदाम में भी पुकी नहीं मिलेगी ऐसे में अरमान अभिरा को केयरलेस कह देगा जिसे अपने बच्चे की फिकर नहीं है।
