YRKKH Spoiler 13 May: अरमान के सिर पर चढ़ेगा बेटी को संभालने का फितूर, अभिरा की ममता पर उठाएगा सवाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान पूकी के इर्द-गिर्द दीवार खड़ी कर देगा, जिससे अभिरा को भी परेशानी होगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर अपनी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीआरपी में हिट बनाने के लिए मेकर्स लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट ला रहे हैं। शो में अरमान और अभिरा की बेटी यानी पूकी आ चुकी है, लेकिन उसके आते ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी को नया रुख मिलना शुरू हो गया है। बीते दिन भी समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि पूरा परिवार मिलकर मदर्स डे मनाने का फैसला करता है। लेकिन बाद में पूकी की ओर अरमान का रवैया देख परिवार वाले उससे दूर होने लगते हैं। हालांकि सीरियल में आने वाला महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होता है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाला है महाट्विस्ट

बेटी के मोह में घरवालों से दूर होगा अरमान

End of Feed