Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 1 May: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत कृष और अरमान के झगड़े से होगी। कृष्ण जबरदस्ती कर चारु को बंद करने की कोशिश करेगा तभी दोनों की हाथापाई के दौरान कृष गलती से रुही को धक्का देगा जो प्रेग्नेंट है। ऐसे में अरमान को लगता है कि कृष ने जान बूझकर पुकी को चोट पहुंचानी चाही। जैसे ही अरमान कृष को थप्पड़ मारने वाला होता है कि तभी अभिरा बीच में आकार उसे रोक देगी। अरमान गुस्से में चूर होगा जो पुकी को सिर्फ अपना बच्चा बताएगा ना की अभिरा का। गलतफहमी के कारण अरमान को लगने लगा है कि अभिरा पुकी से पहले अन्य लोगों को पहले रखती है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यहीं खत्म नहीं होगा चारु घर से भागने के लिए अभीर को मना कर देगी। रुही की डॉक्टर फैमिली फंक्शन में गई होगी ऐसे में अरमान बावला होकर उनके घर पहुँच जाएगा। इसी के साथ रुही अभिरा को समझाएगी कि वो अरमान और कृष के बीच ना आए। पोद्दार हाउस में संजय और विद्या के बीच झगड़ा होगा क्यूंकी अरमान ने कृष को चोट पहुंचाई। अभिरा कृष की चोट पर मरहम लगा रही होगी जिसे अरमान देख लेगी।
कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान अभिरा पर इल्जाम लगाएगा कि आज के समय पर सबसे गलत तुम ही ही। वो दूसरों के लिए अपने बच्चे को भूल गई है। उसे अपने बच्चे की चिंता नहीं है। गुस्से में आकार अरमान शीश तोड़ देगा और कहेगा कि वो आगे पुकी की अच्छी माँ नहीं बन पाएगी। दुखी होकर अभिरा कावेरी के आगे दुखड़ा गाएगी। अभिरा कावेरी से पूछेगी क्या वो एक अच्छी मां नहीं बन पाएगी क्या?
