Garvita Sadhwani Quits YRKKH: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप आ गया है। कई नए के साथ पुराने कलाकारों की सीरियल से छुट्टी हुई। अब कुछ दिनों पहले खुद सीरियल में रुही का किरदार निभा रहीं गर्विता सिधवानी ने शो को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी खुद गर्विता सिधवानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए दी। आने वाला लीप ही गर्विता का शो छोड़ने का कारण बना। फैंस ये जानकार बहुत दुखी हैं और सोशल मीडिया पर मेकर्स को लताड़ भी लगाते हुए नजर आए। इस रिपोर्ट में जानिए गर्विता सिधवानी ने अपने एग्जिट पर क्या कहा।
इंडिया फोरम से बातचीत करते हुए गर्विता सिधवानी (Garvita Sadhwani) कहती हैं 'हाँ, अब मैं सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का हिस्सा नहीं रहूँगी क्यूंकी कहानी आगे बढ़ रही है। रुही अब कम से कम अगले महीने से आपको छोटे परदे पर नजर नहीं आएगी। अभी के लिए ये एक टेम्पररी एग्जिट है क्यूंकी कुछ महीनों बाद मेरी शो में वापसी की उम्मीद है। हालांकि ये सब कुछ कहानी पर निर्भर करता है बाकी देखते हैं क्या होगा। मुझे खुशी है कि कहानी को एक दिलचस्प मोड मिलेगा जिसे दर्शक से खूब प्यार मिलेगा।'
गर्विता सिधवानी अपने किरदार रुही को लेकर भी कहती हैं कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मेरा सफर काफी खूबसूरत रहा। रुही मेरे लिए एक खास किरदार था। बता दें गर्विता सिधवानी ने प्रतीक्षा होनमुखे को सीरियल में रिप्लेस किया था। रुही का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। समृद्धि शुक्ला संग गर्विता सिधवानी की जोड़ी भी बेस्ट थी। रुही के किरदार को जनता बहुत याद करने वाली है।
