Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आने वाले हैं दिल दहलाने वाले ट्विस्ट, जाते-जाते रूप ने खोली पोल

Siddharth Shivpuri on YRKKH Upcoming Twist: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रूप कुमार का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ शिवपुरी ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर कुछ आज खोले। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल में आगे क्या होने वाला है।

Siddharth Shivpuri on YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस का मजेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने कई कलाकारों को टीवी की दुनिया में पहचान दिलाई। इन दिनों कहानी इतनी जबरदस्त हो गई है कि मेकर्स को जमकर टीआरपी मिलना पक्का होगा। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि कल टीआरपी लिस्ट में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कौनसी पोजीशन पर बैठा नजर आएगा। इस बीच शो में रूप कुमार का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ शिवपुरी ने शो को अलविदा कहते-कहते अपकमिंग ट्विस्ट की पोल खोल दी है। आखिर सिद्धार्थ का शो में अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर क्या राय है जानिए इस रिपोर्ट में।

Siddharth Shivpuri on YRKKH Upcoming Twist

इंडिया फॉर्म्स को दिए इंटरव्यू के दौरान सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम सिद्धार्थ शिवपुरी (Siddharth Shivpuri) ने शो में अपने किरदार को लेकर बातचीत की। एक्टर का कहना है कि एक महीने से भी कम समय में उन्होंने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी। एक्टर को काफी खुशी है कि उन्हे इस किरदार को निभाने का मौका मिला। सिद्धार्थ ने अपनी जर्नी में कई उतार चढ़ाव देखे लेकिन अब वो एक अच्छे मौका का इंतजार कर रहे हैं। बता दें रूप ही अरमान की मां शिवानी को आश्रम से लेकर आया था।

End of Feed