Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Dadisa Try To Slap Shivani: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और आज भी ये दर्शकों का चहीता बना हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं, जिससे इसकी टीआरपी अनुपमा को भी पछाड़ देगी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा और शिवानी को अपने साथ लेकर पोद्दार परिवार पहुंचेगा, जहां उन्हें देख दादीसा और विद्या के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले इस महाट्विस्ट से जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वीडियो में दिखाया गया कि अरमान अपनी मां और अभिरा का हाथ थामकर उन्हें पोद्दार परिवार लेकर जाता है। धुएं के वजह से पहले तो दादीसा और बाकी लोग समझ नहीं पाते हैं। लेकिन धुआं हटते ही दादीसा और विद्या के पैरों तले जमीन खिसक जाती है कि अरमान के साथ केवल अभिरा ही नहीं बल्कि शिवानी भी है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि शिवानी दादीसा की करतूतें सबको बताने की कोशिश करती है। लेकिन दादीसा उसपर भड़क जाती हैं और शिवानी पर हाथ उठाने की कोशिश करती हैं। लेकिन तभी अरमान बीच में आ जाता है और दादीसा का हाथ रोक देता है। ये देखकर दादीसा भी हैरान रह जाती हैं। बता दें कि खुद माधव ने भी शिवानी को देखकर गले लगा लिया था और ये सब देख विद्या का मुंह उतर गया।
