Romit Raaj Open Up On Why His Engagement Broke With Shilpa Shinde: टीवी के चर्चित एक्टर रोमित राज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रोमित राज ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित का किरदार अदा किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि कुछ वक्त पहले ही रोमित राज को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को छोड़कर जाना पड़ा। शो से उनकी विदाई पर फैंस ने भी मेकर्स की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इन सबसे इतर हाल ही में रोमित राज ने मशहूर यू-ट्यूबर रोमित राज को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने और शिल्पा शिंदे के टूटे रिश्ते के बारे में बातचीत की। रोमित राज (Romit Raaj) ने शिल्पा शिंदे संग रिश्ता टूटने की असली वजह भी जाहिर की।
यह भी पढ़ें: YRKKH छोड़ने के बाद Romit Raaj ने दिया अपने कमबैक का हिंट, कहा 'जल्द लौटूंगा दोस्तों...'
रोमित राज (Romit Raaj) ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे की तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने और उनके रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा, "एक सह-कलाकार के तौर पर हम साथ में काम कर रहे थे। हमें लगा कि हमें शादी करनी चाहिए। 6 महीने का वो चरण ऐसा था, जहां हम एक-दूजे को डेट कर रहे थे और मैंने अपने माता-पिता से कहा कि ये वो लड़की है, जिसके साथ मैं जिंदगी बिताना चाहता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि 6 महीने के बाद हमें एहसास हुआ कि हम एक-दूजे के लिए नहीं बने हैं और हमें शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि अगर हमने शादी की तो ये शायद सफल न हो पाए। ये मेरी और शिल्पा की तरफ से अच्छा फैसला था।"
रोमित राज (Romit Raaj) ने अपने और शिल्पा शिंदे के रिश्ते के टूटने की वजह भी जाहिर की। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हम दो ऐसे लोग हैं जिनके अपने-अपने विचार हैं। हम दोनों को लगा कि रिश्ता काम नहीं कर पाएगा। उन्होंने ही ये पहले बोला था कि हमें रिश्ता तोड़ देना चाहिए। जब उन्होंने मुझे कहा तो मुझे लगा कि जो कह रही है सही कह रही है। मैं उनकी बातों से सहमत हो गया। मैंने उनकी मां और भाई से बात की। जिस दिन हमने अलग होने का फैसला किया, उसके अगले दिन मैं गया। उनकी मां से और भाई से बात की। मैंने उन्हें पूरी बात बताई और उन्होंने भी कहा कि तुम जो बोल रहे हो वो सही कह रहे हो। शिल्पा भी अपनी जगह सही है तो इस तरह हमने अपनी सगाई तोड़ी।"
